भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में विकसित भारत-जनसेवा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिले में 8 स्थानों पर शिविर लगे। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 359 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने शिविरों का अवलोकन कर कहा कि रक्तदान महादान है। थीम रखी गई—मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाएं। अभियान 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। एनसीसी, उच्च शिक्षा संस्थान, माय भारत, रेडक्रॉस व स्वयंसेवी संगठनों ने भागीदारी निभाई। 2226 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों व आमजन ने ऑनलाइन रक्तदान शपथ ली। शिविर कुण्डगेट शाहपुरा, जालमपुरा, अरबन फॉरेस्ट आटूण रोड, प्राइवेट बस स्टैंड, रामद्वारा, केशव पोरवाल अस्पताल और आरसीएम वर्ल्ड कैंपस सहित आठ स्थानों पर हुए। सीएमएचओ कार्यालय में भी शपथ कार्यक्रम कराया गया।