भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव के शांतिपूर्ण व सफल आयोजन पर विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शहर के समस्त मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव मशीनरी, पुलिस व सभी दलों के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।
विधायक ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर विश्वास जताने वाले मतदाताओं विशेष रूप से अभिनंदन किया और कहा कि यह विश्वास विकास व जनसेवा की बड़ी जिम्मेदारी है। महापौर प्रत्याशी जसवंत कंवर के निर्विरोध निर्वाचन पर भी आभार जताया।
उन्होंने स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, यातायात व पार्कों जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों से शहर विकास में सहयोग का आह्वान किया।