तिलस्वा-भुजरकला बिजली बाधित: शहर में जलापूर्ति प्रभावित रहने का अलर्ट

तिलस्वा-भुजरकला बिजली बाधित: शहर में जलापूर्ति प्रभावित रहने का अलर्ट

Vinod Naraniwal September 16, 2026

भीलवाड़ा। तिलस्वा और भुजरकला में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण दोनों पंप हाउस से पंपिंग बंद है। इससे आरोली जल शोधन संयंत्र (WTP) पर जलापूर्ति प्रभावित हो गई है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खंड-प्रथम के अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ टाक ने सूचित किया कि भीलवाड़ा शहर सहित जिले में 16 सितंबर सायंकाल और 17 सितंबर प्रातःकाल जलापूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। 17 सितंबर सायंकाल तथा 18 सितंबर प्रातःकाल आंशिक बाधा रहने की संभावना है।

नागरिकों से अपील है कि उपलब्ध पानी का संयमित उपयोग करें और वैकल्पिक व्यवस्था पहले से बना लें। विभाग बिजली बहाली के साथ पंपिंग सामान्य करने का प्रयास जारी रखेगा।

— भीलवाड़ा केसरी डेस्क