भीलवाड़ा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जिला कार्यालय 18 सितंबर को मैसर्स नितिन स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड के सभागार में संवाद से विश्वास कार्यक्रम आयोजित करेगा। अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं अंचल प्रमुख अजीत कुमार दोपहर 3 बजे आवृत संस्थानों के नियोक्ताओं से संवाद करेंगे।
प्रभारी अधिकारी आर.एन. मीना के अनुसार बैठक में सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, पीएमवीबीआरवाई, एमनेस्टी व विश्वास स्कीम 2026 तथा ईपीएफओ की सेवाओं-श्रम सुधारों पर चर्चा होगी।
उद्देश्य अंशधारकों व नियोक्ताओं को योजनाओं की स्पष्ट जानकारी देकर विश्वास बढ़ाना और प्रक्रिया संबंधी शंकाओं का समाधान करना है।