मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग: सत्र 2026-27 के आवेदन 7 अक्टूबर तक

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग: सत्र 2026-27 के आवेदन 7 अक्टूबर तक

Vinod Naraniwal September 18, 2026

भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से सत्र 2026-27 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राम अवतार जाट के अनुसार पात्र अभ्यर्थी एसएसओ पर लॉगिन कर सीएम अनुप्रति कोचिंग विकल्प चुनकर छात्र मोड में 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग हेतु होंगे।

विभाग ने संशोधित दिशा-निर्देश व मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार पात्रता की जांच कर आवेदन पूरा करने की सलाह दी है, ताकि समान अवसर के साथ गुणवत्तापूर्ण तैयारी सुनिश्चित हो सके।