भीलवाड़ा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2026-27/28 के लिए एनसीवीटी/एससीवीटी योजना अंतर्गत रिक्त सीटों पर संस्थान स्तर से सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है।
उपनिदेशक (प्रशिक्षण) सूरज पंवार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल या ई-मित्र के माध्यम से 16 से 22 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी 22 सितंबर दोपहर 12 बजे तक संस्थान में जमा कराना अनिवार्य है।
रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया उसी दिन दोपहर 2 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर में आयोजित की जाएगी।