14 सितंबर सुबह 8 बजे से मतगणना, निगम समेत 10 पालिकाओं के स्थल तय

14 सितंबर सुबह 8 बजे से मतगणना, निगम समेत 10 पालिकाओं के स्थल तय

Vinod Naraniwal September 12, 2026

भीलवाड़ा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका आम चुनाव-2026 की मतगणना सोमवार 14 सितंबर को प्रातः आठ बजे से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में निष्पक्ष व व्यवस्थित गणना की व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं।

नगर निगम भीलवाड़ा की गणना राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, तिलकनगर में होगी। रिटर्निंग अधिकारी हेतु कक्ष 42 और सहायक आरओ हेतु कक्ष 39 निर्धारित हैं; ईवीएम संग्रहण कक्ष 41 भूतल पर रहेगा। कक्ष 42 में टेबल 1–18 पर वार्ड 1–35 तथा कक्ष 39 में टेबल 1–15 पर वार्ड 36–70 की गणना होगी।

पर्यवेक्षक, डीईओ, पुलिस अधीक्षक, नियंत्रण, कंप्यूटर, मीडिया, लेखा, स्टोर, अल्पाहार व यातायात जैसे प्रकोष्ठ भी अलग-अलग कक्षों में तय किए गए हैं।

पालिकावार स्थल—बीगोद: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय; आसींद व हमीरगढ़: आईटीआई; गुलाबपुरा: गांधी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय; गंगापुर: उपखंड परिसर कृष्णा भवन; बनेड़ा: राजकीय महाविद्यालय; शाहपुरा: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय; जहाजपुर व मांडलगढ़: स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल; बिजौलिया: राउमावि।

टेबल संख्या क्रमशः 5, 5, 7, 5, 4, 4, 7, 5, 4 और 5 रखी गई है। अधिकारियों को लापरवाही से बचने और आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना के आदेश दिए गए हैं।

— भीलवाड़ा केसरी डेस्क