भीलवाड़ा। नगर निकाय चुनाव 2026 में नगर निगम सदस्यों की मतगणना 14 सितंबर को राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज, तिलकनगर में होगी। कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने उपखण्ड अधिकारी माण्डल पुखराज कांसोटिया को परिसर के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
नियुक्त अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से समन्वय रखते हुए स्थिति पर नजर रखेंगे, सतर्कता बरतेंगे और किसी महत्वपूर्ण घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
— भीलवाड़ा केसरी डेस्क