भीलवाड़ा। नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना प्रातः आठ बजे से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में नगर निगम और दस नगर पालिकाओं की तैयारियां पूर्ण बताई गई हैं।
पॉलिटेक्निक में कक्ष आवंटन—पर्यवेक्षक: 8, डीईओ: 4, पुलिस: 1, जिला निर्वाचन शाखा: 32, नियंत्रण: 2, कंप्यूटर: 10, आरक्षित मतदान दल: 35, मीडिया: 30, लेखा भुगतान: 34, स्टोर: 16, अल्पाहार-सर्किट हाउस: 28, यातायात: 12।
दसों पालिकाओं में रिटर्निंग अधिकारियों ने ड्यूटी, संसाधन, सुरक्षा, नियंत्रण कक्ष और मीडिया व्यवस्थाएं अंतिम रूप दे दी हैं। श्री संधू ने कहा कि गणना के दौरान आयोग के निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए।
— भीलवाड़ा केसरी डेस्क