महापौर जसवंत कंवर के चयन पर कुम्भा ट्रस्ट ने विधायक कोठारी का आभार जताया

महापौर जसवंत कंवर के चयन पर कुम्भा ट्रस्ट ने विधायक कोठारी का आभार जताया

Vinod Naraniwal September 18, 2026

भीलवाड़ा। नगर निगम में महापौर पद पर श्रीमती जसवंत कंवर के चयन के बाद कुम्भा ट्रस्ट के पदाधिकारी शुक्रवार को विधायक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विधायक अशोक कुमार कोठारी का स्वागत कर इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने कहा कि महापौर पद की जिम्मेदारी मिलने से समाज में हर्ष है और नगर निगम नेतृत्व में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने विधायक की सकारात्मक भूमिका का उल्लेख करते हुए अभिनंदन किया।

विधायक कोठारी ने नवनिर्वाचित महापौर को शुभकामनाएं दीं और कहा कि शहर की जनसमस्याओं के समाधान तथा सभी समाजों की भागीदारी से विकास कार्य आगे बढ़ाने होंगे। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सफल कार्यकाल की कामना भी की।