निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण: सीवरेज-सड़क कार्यों में तेजी के निर्देश

निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण: सीवरेज-सड़क कार्यों में तेजी के निर्देश

Vinod Naraniwal September 18, 2026

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने शहर में चल रहे विकास व सीवरेज कार्यों की गति का जायजा लेने हेतु औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को काम तेज कर जनता को शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने 100 फीट रोड से पांसल रोड और मराठा कॉलोनी तक सड़क निर्माण का बारीकी से मुआयना किया। गांधीनगर व पुलिस लाइन समेत प्रमुख इलाकों की स्थिति भी परखी गई।

सर्किट हाउस पास सीवरेज कार्य की धीमी गति पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त मशीन लगाने और क्षतिग्रस्त सड़कों का बारिश बाद शीघ्र पुनर्निर्माण कराने के आदेश दिए गए।