पंचायत चुनाव आरक्षण व लाटरी की प्रस्तावित तिथियां स्थगित

पंचायत चुनाव आरक्षण व लाटरी की प्रस्तावित तिथियां स्थगित

Vinod Naraniwal September 15, 2026

भीलवाड़ा। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य क्षेत्रों तथा प्रधान पदों का आरक्षण व संबंधित लाटरी 17 सितंबर (गुरुवार) को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित थी। ग्राम पंचायत सरपंच व वार्ड पंच आरक्षण 18 सितंबर को उपखण्ड मुख्यालयों पर होना था।

जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने दोनों तिथियों की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, जयपुर नई तिथियां निर्धारित करेगा; उनकी घोषणा यथासमय की जाएगी।

— भीलवाड़ा केसरी डेस्क