प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक कार्यालय में आशीर्वाद का दिया

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक कार्यालय में आशीर्वाद का दिया

Vinod Naraniwal September 17, 2026

भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन व राष्ट्र निर्माण में 25 वर्ष तथा 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार शाम विधायक कार्यालय, नवकार कॉम्प्लेक्स में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम विधायक अशोक कुमार कोठारी के सानिध्य में संपन्न हुआ।

विधायक कोठारी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना से विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ा है। उन्होंने देवनारायण जयंती की शुभकामनाएं दीं और नगर निगम चुनाव में जनता के आभार के साथ नए बोर्ड से विकास की अपेक्षा जताई।

विवेकानंद केंद्र के प्रदेश संयोजक भगवान सिंह चौहान ने कहा कि जन्मदिवस देशभर में सेवा ही समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रदीप सांखला ने युवाओं से मोदी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में परिश्रम का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल टाक ने किया।