भीलवाड़ा। अनीमिया की समय पर पहचान और रोकथाम के उद्देश्य से अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों व चिकित्सा संस्थानों पर शक्ति दिवस मनाया गया। किशोरी बालिकाओं, प्रजनन आयु की महिलाओं, गर्भवती व धात्री माताओं तथा बच्चों को जागरूक किया गया।
सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि लक्षण आधारित स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच की गई। बच्चों को आईएफए सिरप तथा जरूरत अनुसार किशोरियों व गर्भवती महिलाओं को आयरन गोलियां वितरित हुईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने आयरन-समृद्ध आहार और व्यवहार परिवर्तन पर जोर दिया। जिले में प्रत्येक मंगलवार शक्ति दिवस गतिविधियां चलती हैं।
अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर ने उप जिला चिकित्सालय जहाजपुर, पीएचसी अमरवासी और उप स्वास्थ्य केंद्र ऊंचा का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
— भीलवाड़ा केसरी डेस्क