भीलवाड़ा। गर्भवती महिलाओं और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत रखने के लिए हर माह की 9, 18 और 27 तारीख को सुरक्षित मातृत्व अभियान चलता है। इस बार नगर निगम व नगरपालिका चुनाव के कारण 9 सितंबर का आयोजन संभव नहीं रहा, इसलिए अभियान 10 सितंबर 2026 को स्थानांतरित कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने सभी राजकीय चिकित्सा संस्थान प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि उस दिन प्रभावी आयोजन सुनिश्चित कर अधिकतम गर्भवती महिलाओं को सेवाओं से जोड़ा जाए।
जिला आरसीएच अधिकारी डॉ. अभिनव निर्वाण के अनुसार अभियान में एएनसी जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वजन, ब्लड शुगर जैसी आवश्यक जांचें होंगी और जरूरत अनुसार उपचार व परामर्श मिलेगा। गर्भवती महिलाओं से अपील है कि 10 सितंबर को नजदीकी राजकीय स्वास्थ्य संस्थान पहुंचकर लाभ अवश्य लें।
— भीलवाड़ा केसरी डेस्क