भीलवाड़ा। कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा स्वायत्त शासन विभाग के दिशानिर्देशों के तहत नगर निगम भीलवाड़ा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान चलाएगा। थीम है—स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत।
दीप प्रज्वलन, सीटीसी सफाई-सौंदर्यीकरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यशाला, विद्यार्थियों को ठोस कचरा प्रबंधन की जानकारी, सार्वजनिक स्थल व शौचालयों की विशेष सफाई जैसी गतिविधियां होंगी। “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण और क्षेत्र दौरे भी प्रस्तावित हैं।
गाइडलाइन के प्रथम चरण में 17 से 22 सितंबर तक विशेष स्वच्छता व जन-जागरूकता कार्यक्रम रखे गए हैं। उद्देश्य है स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिकतम जनभागीदारी जुटाना।
— भीलवाड़ा केसरी डेस्क