भीलवाड़ा। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत 16 और 17 सितंबर 2026 को जिले के दौरे पर रहेंगे। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वे बुधवार दोपहर 2:15 बजे लोक भवन जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर शाम 5:15 बजे हिंदुस्तान जिंक गेस्ट हाउस, गुलाबपुरा पहुंचेंगे।
अल्प विश्राम के बाद शाम 5:45 पर प्रस्थान कर 6:30 बजे मालासेरी डूंगरी, आसींद में गरुड़ अवतार लीलाधर घोड़ा के 1115वें अवतरण दिवस समारोह में शामिल होंगे। रात्रि भोज मंदिर गेस्ट हाउस में होगा। इसके बाद 7:40 पर सवाई भोज मंदिर पहुंचकर दर्शन व भजन संध्या में भाग लेंगे और रात दस बजे गुलाबपुरा गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे।
गुरुवार सुबह अल्पाहार के पश्चात 9:30 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासन व आयोजन पक्ष से यातायात व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
— भीलवाड़ा केसरी डेस्क